अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

1
526

-सीओ और पुलिस ने हटवाया अवैध कब्जा
बक्सर खबर। अतिक्रमण धीरे-धीरे हर जगह समस्या पैदा कर रहा है। इसके खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सदर अस्पताल के समीप अतिक्रमण हटवाया गया। यह स्थान बहुत ही संवदेनशील है। क्योंकि यहां केन्द्रीय जेल स्थित है। बहुत से लोगों ने तो जेल के बाहरी परिसर की दीवार को ही अपनी झोपड़ी का सहारा बना लिया है।

मौके पर मौजूद सदर सीओ व नगर कोतवाल

उन सभी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। अतिक्रमण की आड़ में यहां मंदिर भी बनाया जा रहा है। अगर वह बन गया तो वह बड़ी समस्या पैदा करेगा। क्योंकि उसके आस-पास और अतिक्रमण होगा। लेकिन, प्रशासन ने फिलहाल बड़े पैमाने पर कार्रवाई है। जेल गेट से लेकर सदर अस्पताल के मुख्य द्वार तक कब्जे को तोड़ा गया। इसका नेतृत्व सदर सीओ व नगर कोतवाल रंजीत कुमार ने किया।

1 COMMENT

  1. ye atikarmad itna asani se nahi hatayenge
    jail gate par se waha gera bandi kare sir pleas
    dukan par bath kar hospital me sane wale
    ladkiyo ko buri najar se ghurte hai sir kuch kigiy sadar hospital buxar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here