रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात का शव

0
840

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढुढनी गांव के समीप शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जो रेलवे लाइन से 20 मीटर दूर पड़ा था। लोगों ने सुबह उसका शव वहां पड़े देखा। कुछ पक्षी उसे नोच रहे थे। ऐसा देखने वालों ने मुफस्सिल को सूचना दी। वहां से इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया। पहचान के लिए आस-पास के लोगों से संपर्क किया गया।

लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। पूछने पर रेल पुलिस के अधिकारियों ने कहा शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसे सर में गहरी चोट है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कुछ माह पहले यहीं ट्रैक्टर चालक का शव मिला था। वह घटना भी पहले दुर्घटना प्रतीत हुई थी। लेकिन, अनुसंधान में पता चला। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here