नौका परिचालन पर लगी रोक, गंगा को लेकर रेड अलर्ट जारी

0
612

-बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीओ ने जारी किया निर्देश
बक्सर खबर। गंगा इन दिनों उफान पर हैं। उनका जलस्तर चेतावनी सीमा के नजदीक पहुंच चला है। इस वजह से प्रशासन ने गंगा घाटों पर धारा 144 लगा दी है। इसकी वजह रही चौबीस घंटे के दौरान हुई दो घटनाएं। चौसा के पास गंगा में नाव का पलटना और बनरापुर में किशोर का डूब जाना। इन हालात को देखते हुए सदर एसडीएम कृष्णकांत उपाध्याय ने आज शुक्रवार को आदेश जारी किया।

कोई भी श्रद्धालु स्नान, पूजा के लिए गंगा घाटों पर न जाएं। साथ ही सरकारी नौका को छोड अन्य किसी तरह की नाव नहीं चलेगी। चाहे वह मछली मारने वाले मल्लाह ही क्यों न हों। स्नान करने पर लगे प्रतिबंध में वैसे लोगों को थोड़ी राहत दी गई है। जो दाह संस्कार के उपरांत गंगा स्नान करने जाते हैं। लेकिन, उन्हें भी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर स्नान करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here