हत्या कर फेका गया युवक का शव बरामद

0
4583

-नहीं हो रही शिनाख्त, मुफस्सिल थाना की घटना
बक्सर खबर। युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक के समीप फेंक दिया गया। आज शनिवार की सुबह जब लोग टहलने निकले। तो उन्होंने यह नजारा देखा। शव के गले पर कटे का निशान था। सूचना मिलती ही बात रेल पुलिस थाने तक पहुंची। क्योंकि शव ट्रैक के समीप था। लेकिन शव को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार बक्सर स्टेशन से पूरब ग्यारह नंबर लख है। उससे लगभग 500 मीटर दूर यह शव डाउन लाइन के समीप पड़ा था। पूछने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया पहचान नहीं हो पा रही है। उसके पास से किसी तरह का दस्तावेज भी नहीं मिला है। युवक की उम्र 18 वर्ष के आस-पास होगी। अनुसंधान जारी है। क्या यह हत्या है? यह पूछने पर पुलिस ने कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here