जिले में पांच सौ करोड़ बह गए क्या नाली में …!

1
656

-मुख्यमंत्री ने किया हर घर नल का जल योजना का शुभारंभ व शिलान्यास
बक्सर खबर। आज मुख्यमंत्री ने हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से इसका सीधा कनेक्शन जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़ा था। कई जगह पंचायत व प्रखंड प्रतिनिधि भी इसमें ऑनलाइन जुड़े। प्रशासन ने जो आंकड़े जारी किए हैं। उसके अनुसार जिले में नल जल व नाली-गली योजना पर लगभग पांच सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जिनका आज शुक्रवार को एकीकृत शुभारंभ व शिलान्यास संपन्न हुआ। जो जानकारी मिली है।

उसके अनुसार 122.755 करोड़ की लागत से कुल 403 वार्ड में 57 हजार 727 घरों को जोड़ा गया है। जहां जलापूर्ति हो रही है। यह कार्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने किया है। कमोबेश यही एक कार्य है। जिसका प्रतिफल अभी दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंचायत निकायों ने 142.639 करोड़ रुपये खर्च कर 928 वार्डों के 1 लाख 30 हजार 22 घरों तक पानी पहुंचाया गया है। यह प्रशासनिक आंकड़ा हैं। जबकि नित्य ऐसी शिकायत ग्रामीण करते हैं। हमारे गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही।

वहीं शहरी क्षेत्र के 33 वार्डों में 9318 घरों को जोडऩे की बात कही गई है। यह कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग ने किया है। इस कार्य पर 37.21 करोड़ खर्च हुए हैं। जबकि शहर का यह हाल है। अधिकांश गलियों को तोड़कर छोड़ दिया गया है। बारिश में मुहल्ले के लोगों ने जब विरोध किया तो कहा गया। लीकेज चेक करने के लिए गली की मरम्मत नहीं हो रही। वहीं दूसरी तरफ गली-नाली योजना में पंचायतों ने 228.87 करोड़ खर्च किए हैं। इससे 1984 वार्डों में 4300 योजनाओं पर कार्य हुआ है। अथवा कहीं-कहीं हो रहा है।

सरकार की इस राशि के बंदरबांट की वजह कुछ तो सिस्टम है। जिसने पहले राशि प्रखंड के खाते में। वहां से मुखिया के खाते में और वहां से वार्ड के खाते में जमा कराई। एक राशि तीन जगह से इधर उधर होगी तो जैसा हो रहा है। वैसा स्वाभाविक है। वैसे इस मामले में सरकार से ज्यादा जिम्मेवार लोग हैं। जो पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के समय अपनी जाति व जमात के लोगों को निर्वाचित करते हैं।

1 COMMENT

  1. Hum itarhi block, me hurpur- jaipur panchayat ke sawabahar gawe ke rhne wale hai.Humare yaha to nali gali ke saare paise bhi nikal liye gye hai pr nali aapko khi nhi milegi. humne twitter pr DM sir aur NITISH ji ko saare byure ke sath request bhi kiya pr koi action nhi….
    SUB CHOR Hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here