भाजपा किसान मोर्चा ने जलाया चीनी राष्ट्रपति का पुतला

0
154

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सदस्यों ने आज गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति की तस्वीरों को जलाकर अपना विरोध जताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील राय के नेतृत्व में गोलंबर पर दोपहर के वक्त कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने मिलकर शहीद अमर रहें और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा। गलवान घाटी में चीन ने जो कार्य किया। पीठ में छुरा मारने का कार्य किया है। जो वह पहले भी करता रहा है।

अब भारतीय लोगों को उनका पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए। आज हर भारतीय चीन को जवाब देने के लिए तैयार खड़ा है। विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में धनजी पांडेय भाजपा मीडिया प्रभारी, मनोज राय, कृपाशंकर, चुन्नू राय, राहुल आनंद, संजय राय, विमल पाठक, विकास, इंन्द्रजीत पांडेय, विवेक सिंह, सुधाकर पाठक, इबरार खां, अमन, अविनाश, शुभम सिंह, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here