‌‌‌ बिहार सरकार ने दी मंजुरी : बक्सर से आरा तक बनेगा 90 किलोमीटर लंबा गंगा पथ  

0
1

-पटना के मरीन ड्राइव को बक्सर तक मिलेगा विस्तार, इसका नाम होगा विश्वामित्र पथ
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्री परिषद की बैठक हुई। जिसमें बक्सर और आरा के मध्य 90 किलोमीटर लंबे गंगा पथ को मंजूरी दी गई। बैठक के उपरांत विभाग के सचिव ने भी प्रेस वार्ता के दौरान मंत्रिमंडल के फैसले से मीडिया को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया इस पथ का नाम विश्वामित्र पथ होगा। पूर्व से जो पटना का जेपी पथ है। जिसे लोग मरीन ड्राइव के नाम से संबोधित करते हैं। उसका विस्तार मनेर तक होगा। वहीं बक्सर से कोईलवर तक बने तटबंध को बक्सर-आरा, मनेर गंगा पथ के रुप में विकसित किया जाएगा।

बैठक के उपरांत जो तथ्य सामने आए। इसमें इस बात का उल्लेख है। इससे पीपीपी मोड में बनाया जाएगा। अर्थात कोई एजेंसी इस टेंडर में शामिल होगी। वह इस पर अपनी राशि खर्च करेगी। शर्तों के अनुरूप उसका भुगतान होगा। जो इसके लिए तय की जाएंगी। इस पथ के बनने से गंगा किनारे का आवागमन सुगम होगा। वैसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक गंगा किनारे होने का दंश झेल रहे थे। मंत्री परिषद की मंजूरी मिलने से अब इस इलाके के लोगों में नई उम्मीद जगी है। हालांकि अपने जिले में कोईलवर तटबंध को सड़क के रुप में विकसित करने का कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही रख चुके हैं। इस पर फिलहाल काम भी चल रहा है। सामाजिक नेता गोपाल पांडेय ने इसका जिक्र करते हुए कहा। विधानसभा में इस विषय को लेकर विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में आवाज उठाई थी। यह उसी का परिणाम है। दूसरी तरफ जदयू के लोगों का कहना है। यह मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। आज सिर्फ उसका हरी झंड़ी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here