तीन पंचायत के प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ

0
194

– लाटरी से हुआ उप मुखिया का चुनाव
बक्सर खबर । सोमवार को राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर तीन पंचायतो के विजई जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया गया । तय कार्यक्रम के अनुसार मगराँव, दुल्फा और राजपुर पंचायत के सदस्य पद व गोपनीयता की शपथ लेने के लिए पहुंचे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ इंदुबाला सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद बीडीओ ने उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए कहा कि पंचायत के विकास में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गांव के विकास के लिए सरकार के तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं में आपका सहयोग जरूरी है। शपथ के बाद पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मिलकर अपने लिए उप मुखिया का भी चुनाव किया।वही ग्राम कचहरी के सदस्यों को सीओ सोहन राम ने शपथ दिलाया। इस दौरान मंगराव पंचायत के मुखिया आनंद प्रकाश सिंह, राजपुर मुखिया अनिल सिंह , दुल्फा मुखिया मंजू देवी के अलावे अन्य सदस्यों ने शपथ लिया।

– अपने किस्मत से मगरांव की उप मुखिया बनी इंद्रावती देवी
बक्सर खबर । प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को ग्राम पंचायत मँगराव के लिए उप मुखिया का चुनाव काफी दिलचस्प रहा। यहां उप मुखिया के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी देखने मिला। इस पंचायत से उप मुखिया के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वोटिंग के बाद अशांत कुमार राम को 5 मत, इंद्रावती देवी को 5 मत ,शिबू सिंह को 3 मत एवं एकमत रद्द हो गया। ऐसी स्थिति में दो प्रत्याशियों के बराबर मत होने पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी इंदुबाला सिंह के निर्देश पर लॉटरी निकाला गया गया। जिसमें इंद्रावती देवी का किस्मत साथ दिया और उप मुखिया बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here