शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेदकर की प्रतिमा

0
659

-गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, आवश्वासन के बाद हटे
बक्सर खबर। डुमरांव में ईदगाह के समीप लगी बाबा साहब की छोटी प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचा दिया। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ी तो वे आक्रोशित हो गए। ईदगाह के समीप इन लोगों ने डुमरांव मेन रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय नेता पहुंचने लगे। कुछ ने इस घटना की निंदा की तो कुछ ने नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। हालांकि लोगों को समझाने के लिए मौके पर डुमरांव के एसडीपीओ राज व बीडीओ संतोष कुमार पहुंचे।

उन लोगों ने भी आश्वासन देकर आक्रोशित युवाओं को वहां से हटाया। हालांकि ऐसा करने वाले अधिकांश युवा व कम उम्र के किशोर थे। लेकिन, वे बहुत आक्रोशित थे। सूत्रों की माने तो जिस जगह छोटी प्रतिमा लगी है। वहां पास में ही रविदास मंदिर भी बनाया गया है। हाल ही में वहां यह छोटी प्रतिमा स्थाई रुप से रखी गई है। जिसके कारण विवाद पनपा। इस दौरान वहां स्थनीय नेता डाक्टर एस के सैनी व डुमरांव के विधायक अजीत कुशवाहा भी पहुंचे। सबने आश्वासन दिया। जन सहयोग से यहां अब नई और बड़ी प्रतिमा लगेगी। तब जाकर दो घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here