नावानगर, राजपुर, चौसा और डुमरांव में नए अंचल अधिकारियों की तैनाती

0
0

चौसा सीओ निलेश कुमार भेजे गए बिहिया, पिंटू कुमार बने नए अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी                                                          बक्सर खबर। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसका असर बक्सर जिले पर भी पड़ा है। जिले के चार अंचलों में नए सीओ की तैनाती की गई है। वहीं कई अधिकारियों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार नावानगर अंचल का नया सीओ सुभ्रांशु शेखर मिश्र को बनाया गया है। वे पहले मुंगेर के धरहरा में राजस्व अधिकारी थे। राजपुर अंचल की जिम्मेदारी नरेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले वे पटना के बाढ़ में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

चौसा अंचल में विजय प्रकाश को नया सीओ बनाया गया है। वे पहले मधुबनी के खुटौना में अंचल अधिकारी थे। डुमरांव अंचल की कमान बृजेश कुमार द्विवेदी को मिली है। वे समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से स्थानांतरित होकर आए हैं। तबादला आदेश के तहत चौसा के अंचल अधिकारी निलेश कुमार को भोजपुर के बिहिया भेजा गया है। भू-अर्जन कार्यालय में भी बदलाव किया गया है। पटना गृह जिला के पिंटू कुमार को बक्सर का नया अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना ट्रांजिट अवधि का लाभ लिए तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here