अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने घर-कार्यालय जाकर दिया ‘डॉक्टर्स डे’ और ‘सीए डे’ का सम्मान बक्सर खबर। रोटरी क्लब की जिला इकाई ने बुधवार को नए सत्र 2026-27 की शुरुआत सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ की। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह और उनकी टीम ने कार्यकाल के पहले ही दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर शहर के 50 से अधिक चिकित्सकों तथा कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके आवास और कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भारत रत्न, प्रख्यात चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों का सम्मान करना भी है जो अपने कार्यों से जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के रक्षक हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सत्र में क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कई जनहितकारी कार्य करेगा। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. अंजली कुमारी, डॉ. नन्द किशोर सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. अमृत राज, डॉ. एचएन पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. रश्मि रानी, डॉ. पार्थ सारथी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. कुमार गांगेय राय, डॉ. प्रियंका पांडेय, डॉ. भूपेंद्र नाथ, डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. मधु सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रक्षिता सिंह, डॉ. निवेदिता, डॉ. अनमोल मिल्टन, डॉ. वीर, डॉ. मिथिलेश, डॉ. सत्यम, डॉ. निराला, डॉ. लीडिया मोसेस, डॉ. अर्जित सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. साकार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. रंगनाथ तिवारी, डॉ. रितेश चौबे, डॉ. राजेश मिश्रा और डॉ. मनीष कुमार पांडेय सहित अन्य शामिल रहे। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में कुमार सागर, विवेक कुमार, आकाश गोयल और विकास कुमार को भी सम्मानित किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में राकेश कुमार सिंह, रोहतास गोयल, विनय कुमार, राजेश केसरी, गोपाल केसरी, कृष्णानंद सिंह, दीपक अग्रवाल, अमरनाथ, शिवाधार तिवारी, अरुण सिंह, नरेश पोद्दार, एसएम साहिल, रामशंकर सिंह कुशवाहा, दीपक वर्मा, आशीष गुप्ता, अरुण वर्मा, अंकुर पोद्दार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सौरव तिवारी, मनोज कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, इफ्तखार अहमद, मार्कण्डेय सिंह, इमरान अख्तर, मंजेश केशरी, अनिल मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, रवि निर्मल, अनिल जायसवाल, प्रभुनाथ प्रसाद, मनोज कुमार सर्राफ, सुनील कुमार, परशुराम वर्मा और अनिल कुमार केसरी सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।






























































































