-रेल पुलिस ने कराया स्टेशन पर उपचार
बक्सर खबर। पटना-कोटा ट्रेन से सफर कर रहा दिव्यांग युवक सोमवार की दोपहर बरुना स्टेशन के समीप गिर गया। इसकी सूचना यात्रियों ने बक्सर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची रेल पुलिस की टीम उसे बक्सर ले आई। दिव्यांग होने की वजह से वह स्वयं अस्पताल जाने की स्थिति में नहीं था। रेल पुलिस ने उसका स्टेशन पर ही उपचार कराया। बातचीत के क्रम में उसने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र राधा राय बताया।
वह आरा जिला के ग्राम मणि छपरा, थाना बड़हरा का निवासी है। कोटा-पटना एक्सप्रेस से सफर करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। इसे संयोग ही कहा जाएगा। ट्रेन से गिरने के बाद भी वह बच गया। उसे सर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। लेकिन, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। रेलवे सूत्रों का कहना है, संभवत: उस वक्त ट्रेन की गति धीमी रही होगी। अन्यथा इसके साथ अनहोनी हो सकती थी।
































































































