‌‌‌सैनिटाइजर के प्रयोग में बरते सावधानी

0
641

-प्रयोग के तुरंत बाद आग के पास न जाए
बक्सर खबर। वर्तमान समय में हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग तेजी से हो रहा है। यह बाजार में दुकानों पर उपलब्ध हो गया है। ऐसे में बहुत से लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन, कुछ जरुरी बाते जान लेना आवश्यक है। अन्यथा दुर्घटना भी हो सकती है। अगर आप इसका प्रयोग करते हैं। उसके तुरंत बाद रसोई अथवा किसी अन्य जगह आग अथवा माचिस जलाते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि इसमें अलकोहल व स्प्रीट की 70 प्रतिशत मात्रा होती है। जो तुरंत आग के संपर्क में आने से भड़क उठती है।

इस लिए हाथ सैनिटाइज करने के बाद कुछ समय तक ऐसा कोई काम न करें। न ही किसी खाने-पीने वस्तु का तुरंत सेवन करें। जानकार तो यह भी बताते हैं। अगर आप घर से कहीं बाहर नहीं गए अथवा किसी बाहरी वस्तु को हाथ नहीं लगाया। तो घर में साबुन से हाथ धोना ही श्रेयकर है। आप जब भी हाथ धोए तो उसे अच्छी तरह सूख जाने दें। इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। अन्यथा दो दिन पहले ऐसी ही खबर सिविल लाइन मुहल्ले से आई थी। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने वाली युवती रसोई घर में गई। उसके दोनों हाथ झुलस गए। इस लिए उपयोग करने वाले को सावधानी भी बरतनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here