प्रशासन ने सील की चौबीस घंटे के लिए दुकान

0
872

-बगैर मास्क वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई
बक्सर खबर। वर्तमान समय में अगर आप घर से बाहर हैं। तो मास्क लगाकर चलें। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने लोगों को सचेत करने के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुछ दुकानों को चौबीस घंटे के लिए सील किया गया। हालांकि यह कार्रवाई चेतावनी स्वरुप की गई। वहीं दूसरी तरफ बगैर मास्क के ई रिक्शा व अन्य वाहन चलाने वालों को भी सबक सीखाया गया।

बगैर मास्क के पकड़े गए ट्रैक्टर व ई रिक्शा चालक

सदर एसडीओ केके उपाध्याय के अनुसार नया बाजार में एक दुकानदार बगैर मास्क के स्टेशनरी बेच रहे थे। उनका शटर डाउन करा दिया गया। कई वाहनों के चालक ऐसे मिले। जिनके गले में ब्लू टूथ लटका था। लेकिन, चेहरे पर मास्क नहीं था। उन्हें भी टोका गया। जुर्माने की बात सुन कान पकड़ अब ऐसी गलती नहीं करेंगे। कहने लगे, इस वजह से कई ई रिक्शा वालों को छोड़ा गया। लेकिन, उन्हें याद दिलाया गया। सीट से कम आधे यात्री व बगैर मास्क वाले को गाड़ी में न बैठाएं। इसका ध्यान रखना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here