-रेल पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा
बक्सर खबर। हेडफोन अक्सर खतरे का सबब बन जाता है। रविवार की सुबह दस बजे रघुनाथपुर स्टेशन के समीप इसकी वजह से हादसा हुआ। करण कुमार नाम का युवक कान में हेडफोन लगाए पटरी पार कर रहा था। पीछे से डाउन लाइन पर दादर गोहाटी (05645) एक्सप्रेस आ रही थी। आस-पास के लोगों ने यह दृश्य देखा तो उसे जोर-जोर से आवाज देने लगे।
लेकिन, उसे जैसे कुछ सुनायी ही नहीं दे रहा था। देखते ही देखते पलभर में ट्रेन वहां से गुजर गई। लोग दौड़ कर घटना स्थल पहुंचे। जहां युवक का शव क्षत-विक्षत पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की। वह ब्रह्मपुर गांव करण तुरहा (22) था। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने रेल थाने को इसकी सूचना दी। लेकिन, उनके आने से पहले ही परिजन युवक का शव लेकर चले गए। ग्रामीणों के अनुसार वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।


































































































