एक ऐसा द्वीप जो दुनिया में होकर भी बाहरी दिखता है

0
593

बक्सर खबर (इंटनेशनल डेस्क)। दुनिया रहस्य और रोमांच से भरी हुई है। इन रहस्यों में घटनाओं से लेकर जगहें तक शामिल हैं। आइए हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताते हैं जो है तो इसी दुनिया में, लेकिन लगती दुनिया के बाहर की है। यह जगह है यमन का सोकोट्रा द्वीप समूह। वनस्पति वैज्ञानिकों के अनुसार यहाँ पाए जाने वाले एक-तिहाई वृक्ष-पौधे और कहीं नहीं मिलते। यहां आने वाले को लगता है कि वह किसी दूसरी दुनिया में आ चुका है। यह यमन में अरब और हिंद महासागर के बीच एक छोटा सा द्वीप है। यहां के पेड़ उलटे लटके दिखते हैं। यहां की आबादी करीब 44 हजार होगी। यहां के लोग सिर्फ भूत-प्रेत पर ही विश्वास करते हैं। दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए हैरान करने वाली बात यह है कि धरती के अन्य जगहों से यह अलग क्यों दिखती है। यहां पाए जाने वाले एक खास वृक्ष से निकलने वाला रस खून की तरह होता है। इस रस को जमाकर लोबान बनाया जाता रहा है। यह इतना खुशबूदार होता है कि निर्यात किया जाता है। इसी लिए इस द्वीप का नाम

हेरिटेज विज्ञापन

‘सूक अल-क़तरा (अझ़दहा रक्त की बूंदों का बाज़ार) सोकोट्रा द्वीप पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here