गोसैसीडेरा गांव के नहर पुल के पास फंसा था शव बक्सर खबर। धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैसीडेरा गांव में शनिवार को नहर से एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी नहर के तेज बहाव के साथ शव बहते हुए गोसैसीडेरा गांव स्थित नहर पुल के पास आकर फंस गया। शव दिखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना धनसोई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।
मृतका की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग का ट्राउजर और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
































































































