तीन अंतरराज्यीय महिला अपराधी गिरफ्तार

0
331

एर्नाकुलम एक्सप्रेस के यात्री से लूटा था सोने का लॉकेट, यूपी की रहने वाली हैं तीनों महिलाएं                          बक्सर खबर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान के दौरान तीन अंतरराज्यीय महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या दो पर की गई। गिरफ्तार महिलाओं पर ट्रेन संख्या 22670 एर्नाकुलम जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का सोने का लॉकेट झपटने का आरोप है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दो सोने के लॉकेट बरामद किए गए।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान संत कबीर नगर निवासी दुर्गावती देवी तथा मऊ जिले की नंदिता देवी और खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिलाएं पहले भी कई मामलों में जेल जा चुकी हैं। इनके खिलाफ जहानाबाद और नालंदा के विभिन्न थानों में चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध जीआरपी थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here