‌‌‌ बक्सर में कृषि आधारित उद्योग लगाने की केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से मांग

0
40

-जदयू नेता कुश सिंह ने मंत्री से मिलकर रखी किसानों के हित की मांग
बक्सर खबर। बक्सर कृषि प्रधान जिला है। यहां ऐसे उद्योग लगाने चाहिए। जिससे किसानों को लाभ हो। साथ ही गांव लोग सीधे इससे जुड़ सकें। जैसे आलू से चिप्स बनाने का संयंत्र लगे, टमाटर की यहां अच्छी पैदावार होती है। उससे उससे कैचप बनाने का सेंटर बने। यहां बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। ब्रान से तेल बनाने और उसे तरह के राइस मिल संयंत्र लगाने की योजना पर काम हो तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

भारत सरकार के स्तर से अगर यह प्रयास होगा तो किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा। यह मांग जदयू के प्रदेश सचिव रहे कुश सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के समक्ष रखी। उन्होंने मीडिया को बताया कि हमने इस विषय की तरफ जिलाधिकारी बक्सर का ध्यान भी आकृष्ट कराया। उन्होंने भी अपने सुझाव इस बारे में दिए। उसी के अनुरूप यह ज्ञापन मैंने आठ मई को मंत्री चिराग पासवान को सौंपा। उन्होंने इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिससे बक्सर को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here