‌‌‌कोरानसराय के मठिला में मृत मिले युवक की हुई पहचान

0
1345

-स्थानीय गांव का था युवक, परिजनों ने नहीं की शिकायत
बक्सर खबर। कोरानसराय थाना के मठिला में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला था। गांव से कुछ दूर सड़क किनारे चाट में मिले युवक को तब किसी ने नहीं पहचाना था। लेकिन, अब उसकी पहचान उसी गांव के सरोज कुमार सिंह (32 वर्ष) के रुप में हो गई है।

इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया ग्रामीणों ने देर बुधवार की शाम ही उसकी पहचान कर ली थी। वह मठिला गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र था। परिजनों ने उसकी मौत को लेकर किसी तरह की आशंका व्यक्त नहीं की है। ग्रामीणों के अनुसार उसकी शादी भी नहीं हुई थी। संभवत: वह नशे का आदी हो गया था। हो सकता है, शौच के बाद पानी वगैरह छूने गया हो और पानी में डूब गया हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here