जन-समस्याओं के समाधान को लेकर पार्टी रहेगी लगातार सक्रिय: जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को एकल पद की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्र की जन-समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि पार्टी जन-समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का ठोस समाधान है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। बैठक में जन सुराज पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव तिवारी, ओबीसी जिलाध्यक्ष जयशंकर सिंह, कर्पूरी मंच के नीलू खरवार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ से संजय कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से फैयाज खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





























































































