अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करने का दिन है बिहार दिवस: डीएम 

0
113

जिला प्रशासन ने मनाया राज्य का स्थापना उत्सव, सम्मानित हुए प्रतिभागी                                           बक्सर खबर। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को नगर भवन में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्नत बिहार और उज्ज्वल बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को सकारात्मक सहभागिता और सहयोग का संकल्प लेना होगा। उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन हमारे इतिहास, उपलब्धियों और विकास की संभावनाओं पर गर्व करने का अवसर है।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक शुभारंभ शुभम कुमार द्वारा गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद मनीष कुमार पटेल ने बिहार गौरव गान प्रस्तुत किया। आइसा राज ने देश रंगीला रंगीला गीत से माहौल को देशभक्ति से सराबोर किया, वहीं हरिकेश रवानी ने जिले की महिमा का बखान किया। राहुल कुमार द्वारा प्रस्तुत बिहार गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here