-अनुमंडल शांति समिति की बैठक में दी गई जानकारी
बक्सर खबर। सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घरेलू स्तर पर प्रतिमा रख पूजा की जा सकती है। कोविड की वजह से सार्वजनिक स्थान पर पूजा की अनुमति नहीं है। साथ ही डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विसर्जन के दौरान पांच लोगों को ही साथ जाने की अनुमति होगी। बैठक के दौरान सभी को बताया गया कि सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग आवश्यक है। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कोविड अनुरुप व्यवहार करें। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई।































































































