-बड़का सिंघनपुरा में जुटे लोगों ने सर्वसम्मति से किया चुनाव
बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के जन प्रतिनिधियों ने मिलकर मंगलवार को मुखिया संघ के अध्यक्ष का चुनाव किया। प्रखंड के बड़का सिंघनपुरा गांव में दर्जन भर से अधिक पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि एकत्रित हुए। उन लोगों ने मिलकर पैगंबरपुर के पंचायत मुखिया विरेन्द्र कुमार पाठक को अध्यक्ष चुना। इसका प्रस्ताव राजापुर के मुखिया मदन राय ने रखा। जिसका उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
इस दौरान बलिहार पंचायत के धर्मराज चौरसिया मुखिया, खरहाटाड पंचायत मुखिया रामनरायण कुमार, केशोपुर मुखिया छोटु मिश्र, ढ़काइच पंचायत मुखिया कुसुम देवी, गंगौली रामयश गोड, हीरामुनी देवी सहियार पंचायत, नियाजीपुर खुर्द अजित कुमार यादव, मझवारी मुखिया, काजीपुर पंचायत मुखिया इम्तियाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।




































































































