-डीएम ने लिया भूमि का जायजा, एसजीएवन करेगा सहयोग
बक्सर खबर। सदर अस्पताल में छोटा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। यह कार्य जिला प्रशासन की पहल पर होने जा रहा है। जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को इसके लिए सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में भूमि की उपलब्धता देखी। वैसे यहां जगह बहुत कम है।
सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष और अस्पताल के मध्य बच्चों के वार्ड के पीछे इसे लगाने की बात हुई। मौके पर उनके साथ डीडीसी, सिविल सर्जन, सदर एसडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण सामाजिक संगठनों के सहयोग से होगा। जिसके लिए एसजेवीएन कंपनी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। चौसा में थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करा रही कंपनी पहले भी जिले में कई कार्य करा चुकी है।



































































































