बक्सर खबर। तेज गति से जा रहे वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां उनकी मृत्यु हो गई। दुघर्टना नया भोजपुर ओपी क्षेत्र में नावाडेरा गांव के समीप एनएच 84 पर शाम साढ़े सात बजे के लगभग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भुलुट यादव (64) अपने पड़ोसी दोस्त के यहां गए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे उसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणो द्वारा घटना की सूचना उनके पुत्र कन्हैया यादव को दी गई। उनका उपचार कराने के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की मानें तो पुराना भोजपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। पहले उसने टक्कर मारी जिसमें भुलुट गिर पड़ें। तभी पीछे आ रही बोलेरों उनके पैरों के उपर से गुजर गई। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की पहचान में जुट गई। ओपी प्रभारी राजीव रंजन राय ने बताया कि हादसा ओवर टेक करने के दौरान हुआ। वाहनों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।



































































































