-सीसी टीवी में कैद हुआ है नजारा, तलाश में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। नयाबाजार में रविवार की सुबह गोली चला दहशत फैलाने वाले अपराधियों की तस्वीरें सामने आयी हैं। ऐसा करने वाले तीन युवक थे। जिन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। पल्सर बाइक से वहां पहुंचे। दो नीचे उतरे, एक ने ब्लू रंग का जैकेट पहना था। दूसरे ने लाल रंग की टी शर्ट। इन दोनों के पास असलहे थे। ताबड़तोड़ गोली दागी।
तीसरा युवक जिसने काले पकड़े पहने थे। वह बाइक चला रहा था। दोनों वापस बाइक पर बैठे और वहां से चलते बने। सीसी टीवी का वीडियो हाथ लगने के बाद पुलिस अपराधियों का हुलिया चेक कर रही है। वैसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जो जरायम की दुनिया से जुड़े हैं। उनकी मदद से ऐसा करने वालों की पहचान की जा रही है। सूत्रों की माने तो इनकी पहचान जल्द ही सामने आएगी।



































































































