खलिहान में लगी आग, धान की फसल जलकर राख

0
320

बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के पीठारी गांव गुरुवार को आग लगी। जिससे खलिहान में रखे कई किसानों की धान की सफल जलकर राख हो गई। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसान मुन्ना यादव के खलिहान में बुढाडीह गांव के किसान गुड्डू यादव ,सुनील सिंह, लाल मोहर सिंह ,उपेंद्र यादव, ब्रिज बिहारी सिंह का धान गल्ला बनाकर रखा था। ग्रामीणों का कहना है लगभग 15 बीघा की फसल होगी।

सभी किसान अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी गुरुवार की दोपहर में कहीं से निकली चिंगारी खलिहान के बोझा के लिए आग का गोला बन गई। लोगों का ध्यान इस तरफ उस वक्त गया। जब तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगी। लोग दौड़, बोझ हटाए जाने लगे। आस-पास के पंप सेट चालू कर वहां पानी पहुंचाया गया। किसी ने थाने की सूचना दी। वहां से अग्निशामक दस्ता पहुंचा। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन, कई किसानों का भारी नुकसान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here