-बीचबचाव करने वाले को लगी गोली, चलाने वाला भी जख्मी
बक्सर खबर। आपसी विवाद को लेकर राजपुर थाना के खिरी गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। फिर गोलियां चलने लगी। एक गोली कलेन्द्र तिर्गुन (50) के बाएं बाजू में लगी है। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के मुरारी तिर्गुन घायल हैं। उनका उपचार राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
घटना मंगलवार सुबह की है। सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। आपसी रंजिश के कारण सुबह ही सुबह कहासूनी शुरू हुई। बात गाली गलौज तक आ पहुंची। फिर गोली भी चली। पुलिस दोनों तरफ के लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों की माने तो गोली जिसे लगी है। वह तो बीचबचाव करने गए थे। जिसने गोली चलाई। उसे भी वहां मौजूद लोगों ने बहुत मारा है। उसकी हालत भी चिंता जनक है।




































































































