-30 हजार था जीत-हार का अंतर, लड़े थे 13 उम्मीदवार
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर विधानसभा में जिले के सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां सबसे अधिक बूथ भी। इस चुनाव में कुल 3 लाख 37 हजार 334 मतदाता हैं। बूथों की संख्या 494 है और यहां से इस बार के चुनाव में 14 उम्मीदवार हैं। 2015 के चुनाव में यहां कुल 13 उम्मीदवार थे। बूथों की संख्या 293 और मतदाता की संख्या 3 लाख 13 हजार 525 थी। यहां भाजपा और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था।
चुनाव जीतने वाले शंभू यादव को 94079 मत मिले थे। जिले में इतना मत अन्य किसी प्रत्याशी को नहीं मिला था। जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के विवेक ठाकुर को 63303 मत मिले थे। वहीं बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व विधायक अजीत चौधरी को 5690 मत मिले। यहां जीत का अंतर 30776 था। जबकि 2608 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। इस बार यहां की लड़ाई उलझी हुई है। मतों का बिखराव पहले से ज्यादा है।


































































































