साधु की जान को खतरा, हमला या दुर्घटना

0
2105

बक्सर खबर । क्या किसी ने वृद्ध को मारने का प्रयास या महज दुर्घटना है। आप यहां तस्वीर देख पा रहे होंगे। चौसा नहर मार्ग पर मनोहरपुर के पास एक बृद्ध व्यक्ति टीवीएस मोपेड के साथ गिरा पड़ा था। आने जाने वालों की नजर उस पर पड़ी। साधू की तरह लिबास पहने इस वृद्धि के सर में गहरी चोट लगी थी। खून बह रहा था। किसी ने फोन कर एम्बुलेन्स को खबर दी । घटना आज सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास की है ।

सूचना पाकर मनोहरपुर के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेन्स द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने बताया कि वह राजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव का रहने वाला है। तियारा बाजार में उसे देखा जाता रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार पुख्ता पहचान नहीं हो पाई है। उन्हें सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। सर में गहरी चोट होने के कारण वे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here