-राजपुर, नावानगर, डुमरांव और चौसा में फैला संक्रमण
बक्सर खबर। जिले में कोरोना का संक्रमण अब 500 के आंकड़े को पार कर गया है। यह समझने की भूल नहीं करनी है। कोई इलाका सुरक्षित है। आज 22 जुलाई की रिपोर्ट बात रही है कुल 37 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि रिपोर्ट जिला मुख्यालय से हटकर जिले के अन्य हिस्सों की है। जिसमें डुमरांव, नावागनर, राजपुर और चौसा प्रखंड शामिल हैं। नए केस के साथ अब जिले का कुल आंकड़ा 527 पहुंच गया है। जो परेशान करने वाला हैं।
क्योंकि जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 214 पहुंच गई है। यह अबतक का सबसे सर्वाधिक आंकड़ा है। चौसा में प्रखंड कार्यालय और दुर्गा मंदिर समेत कुल सात लोग संक्रमित मिले हैं। नौ केस राजपुर प्रखंड से हैं। इनमें राजपुर मुख्यालय से दो और अन्य सात मामले बन्नी पंचायत से संबंधित हैं। इसी तरह डुमरांव नगर में दस पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि सर्वाधिक 11 मामले नावानगर प्रखंड से हैं। जिसमें वहां का अस्पताल भी शामिल है। पूरी सूची खबर के साथ संगलग्न है, आप उसका अवलोकन कर सकते हैं। 


































































































