– कुएं में गिर किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। शुक्रवार को सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआं गांव के कुएं में किशोरी की लाश मिलने से सनसनी मच गई। किशोरी की पहचान गांव के ही दक्षिण टोला निवासी श्रीधर राम की 16 वर्षीय पुत्री बरमतिया कुमारी के रूप में हुई है। सूत्रों की मानें तो उसके घर वाले उसकी शादी की बातचीत कर रहे थे। इसी बात से नाराजा किशोरी गुरूवार को ही घर से भाग गई थी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश गांव के दक्षिण टोला स्थित साइफन के पास वाले बड़े इनार में मिली।
शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना डुमरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद परिजन गहरे सदमें है। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी काफी गरीब परिवार से थी। बहरला पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा जांच जारी है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।





























































































Bahut hi dukh ki baat hai