‌‌महामारी के दौर में महिला अल्पावास गृह कर रहा बेहतर कार्य

0
337

-क्वॉरंटाइन सेंटर को उपलब्ध कराया मास्क, आत्मनिर्भर भारत की पहल
बक्सर खबर। इस महामारी के दौर में महिला अल्पावास गृह बेहतर कार्य कर रहा है। यहां की महिलाएं और युवतियां मिलकर मास्क तैयार कर रही हैं। जिसका वितरण कोरोना वारियर्स के बीच मुफ्त किया गया। महिला विकास निगम द्वारा संपोषित केन्द्र की व्यवस्था देख रहे मोनालिसा प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा लगातार लोगों की मदद की जा रही है। आज जब हर जिले में लोकल मेड मास्क की मांग बढ़ी है। ऐसे में इनके मास्क उपयोगी साबित हो सकते हैं।

जिसका सीधा लाभ यहां रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा। प्रशासन से मास्क बिक्री की अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में भी यहां की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है। शुक्रवार को संस्था के विनोद सिंह ने 55 मास्क प्राथमिक विद्यालय बभनी को उपलब्ध कराए। जिसका वितरण वहां के 49 प्रवासियों और व्यवस्था में जुटे लोगों के मध्य किया गया। मास्क पाने वाले प्रवासियों ने बताया कि यह बाजार में मिलने वाले मास्क से काफी अच्छा और मजबूत है। जिसका इस्तेमाल धोकर किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here