घबराएं नहीं: पहली बार मिला है घर बैठे देश सेवा का मौका
बक्सर खबर। समस्या बड़ी है। तभी तो आपातकाल सी स्थिति है। हम आपको भड़का नहीं रहे। जगा रहे हैं। यह बहुत ही अच्छा मौका। आपसी भाइचारा दिखाने का। ऐसी समस्या सामने आई है। जिसका सीधा रिश्ता हम सभी से है। इस लिए हम और आप सभी मिलकर इस समस्या से लड़ने का संकल्प लें। सभी को मौका मिला है। घर बैठकर इस मूहिम का हिस्सा बनने का। यह अच्छा अवसर है। घर बैठकर हम इस लडाई में अपना सहयोग दे सकते हैं। इस लिए दुकानों पर कतार लगाकर सामान लें। आपको उचित मूल्य पर हर वस्तु मिल सके।
इसके लिए जिले का प्रशासन लगातार काम कर रहा है। आप स्वयं भी जानते हैं। मांग बढ़ने के कारण ही आपके साथ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। आप थोड़ा धैर्य रखें। जरुरतों को कम करें। क्योंकि संसाधन की बचत भी समस्या से लड़ने में सहायक साबित होती है। आज जिलाधिकारी अमन समीर ने भी यही कहा। उन्होंने पत्रकार वार्ता आयोजित कर सभी जिला वासियों को आश्वस्त किया। आप घबराएं नहीं। आपकी हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। डीएम ने जो कहा। उसे आप यहां सुन लें। लेकिन, इस संदेश को पढ़े और थोड़ा साहस दिखाएं।


































































































