-2017 में हुई हत्या से जुड़े घटना के तार
बक्सर खबर। धनसोई थाना के बन्नी बाजार में 5 मार्च की सुबह गोली चली। जो उर्दू विद्यालय के शिक्षक एहसान मोहम्मद को लगी। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से उपचार के बाद वे आज शुक्रवार को अपने गांव चले गए। पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा, प्राथमिकी दर्ज हो गई है। शिक्षक ने छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस उनके नाम नहीं बता रही। और कारण बताने में भी वह परहेज कर रही है।
लेकिन, जो बाते खुलकर सामने आ रही हैं। उसके अनुसार वर्ष 2017 में इसी गांव के नुमान मीर की हत्या हुई थी। उसमें भी कई लोग नामजद हुए थे। एक आरोपी अभी भी जेल में है। अन्य को जमानत मिल गई। क्योंकि पुलिस ने गहनता से जांच की। बहरहाल एक बार फिर पुरानी घटना का नया हो गया है। तब उधर के लोगों ने मुकदमा किया था। अब इस पक्ष के लोगों ने मुकदमा किया है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे ऐसा करने वालों के नाम भी सामने आएंगे।

































































































