बक्सर खबर। व्यवहार न्यायालय में शनिवार को नो वर्क रहेगा। इसकी सूचना अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने दी है। उनके अनुसार भागलपुर के अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की हत्या के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। वे बिहार बार कॉसिंल के उपाध्यक्ष थे। भागलपुर में गुरुवार को रात के वक्त गोली मार उनकी हत्या कर दी गई है। ऐसी सूचना मिली है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने नो वर्क की घोषणा की है। अगले दिन रविवार है। इसके उपरांत होली की छुटि्टयां हैं। इस वजह से कोर्ट संभवत होली बाद ही खुलेगा।

































































































