-सुविधा के लिए प्रत्येक प्रखंड में पंचायतवार रोस्टर जारी
बक्सर खबर। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जीन लोगों को पेंशन मिलती है। उनका सत्यापन होना है। इसके लिए 23 जनवरी से 23 फरवरी के बीच यह कार्य होगा। जिला प्रशासन ने आज 21 जनवरी को यह सूचना जारी की। प्रत्येक प्रखंड में शिविर लगाया जाएगा।
लोगों को यहां अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। साथ में अपनी लाभार्थी आइडी लेकर भी पहुंचे। वैसे प्रशासन ने जो सूची जारी की है। वह लंबी है। जिसकी फाइलन नीचे लिंक के रुप में उपलब्ध है। किसी पंचायत की क्या तिथि है। यह जानने के लिए यहां क्लिंक करें।




































































































