शहर के मशहूर व्यवसायी नागेन्द्र प्रसाद का निधन

0
884

बक्सर खबर। अपने जिले के ख्याति प्राप्त व्यवसायी नागेन्द्र प्रसाद का आज बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षो से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष के लगभग थी। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मेन रोड स्थित अपने पैतृक आवास पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग उनकी शवयात्रा निकली। उनके पुत्र मनोज कुमार मुखाग्नि देंगे। एक दौर था जब नागेन्द्र प्रसाद जिले के बिजनेस आइकन कहे जाते थे। जब बक्सर जिला बना। उस वक्त वे जिले के सबसे बड़े करदाता था। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले के सभी प्रमुख व्यवसायियों ने शोक व्यक्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here