बक्सर खबर। डुमरांव
डुमरांव स्टेशन से बुधवार की सुबह महिला का अपहरण कर लिया गया। जो आरा से ट्रेन द्वारा डुमरांव स्टेशन पहुंची थी। उसे न्यायालय जाना था। लेकिन स्टेशन से बाहर निकलते ही उसे तीन लोगों ने अगवा कर लिया। इसकी सूचना अपहृत पुतुल देवी के पुत्र अजीत ने डुमरांव थाने को दी थी। मुकदमें की जांच में जुटी डुमरांव पुलिस ने पुतुल देवी को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अपहरण का यह मुकदमा फर्जी साबित हो गया है।
बुधवार को दर्ज हुई प्राथमिकी के अनुसार अपहरण की सूचना मिलने के बाद डुमरांव पुलिस ने सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव में छापामारी की। तीनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस को वहीं शक हुआ। अपहरण करने वाले अपने घर पर क्या कर रहे हैं। पुलिस ने अपहृत महिला के मोबाइल लोकेशन से पता किया वह आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत आनंद नगर में है।

पूछने पर पता चला यह परिवार वहीं किराए पर रहता है। पुलिस ने वहां पहुंच घर पर तलाशी ली तो महिला अपने घर से ही बरामद हुई। इस संबंध में पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया उसे बरामद कर लिया गया है। साथ ही झूठा मुकदमा दर्ज करने की धाराओं में उसके खिलाफ रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई है।
पूरी खबर जानने के लिए क्लिक करें



































































































