बक्सर खबर। आंटो पलटने से किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना गुरूवार की रात भोजपुर जिले के खननी गांव के समीप हुई। घटना सूचना के बाद सोनवर्षा ओपी के स्थानीय गांव में कोहराम मच गया। मृतक अजय कुमार(12) पुत्र रामबाबू तुरहा अगियांव थाना के कथुआं गांव से आठ बजे रात अपने गांव लौट रहा था।
उसी दौरान खननी गांव के पास आॅटो सड़क पर पलट गई। जिसमें अजय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में बेटे की मौत से चिखपुकार मचा हुआ है।
























































































