शादी की नियत से किशोरी अगवा, पांच नामजद

0
966

बक्सर खबर। शादी की नियत से किशोरी को दो युवकों ने मिलकर अगवा कर लिया है। इस साजिश में उनका पूरा परिवार शामिल है। घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के बंधनपटवा मुहल्ले की है। जिस किशोरी को अगवा किया गया है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। परिजन लोक लाज से सहमे हुए थे। जिन युवकों ने ऐसा कृत्य किया है। उनके परिवार वालों से लगातार आग्रह हो रहा था। सबकी प्रतिष्ठा बची रहे।

लेकिन, हारकर इसकी शिकायत पीडि़त परिवार ने गुरुवार को डुमरांव थाने में दर्ज कराई। इस मामले में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें राज कसेरा पुत्र वीरेन्द्र कसेरा मुख्य आरोपी है। उसी ने अपने भाइयों की मिलीभगत से यह साजिश की। पीडि़त परिवार के अनुसार घटना आठ मई की है।

add

छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली जिसे राज व उसके भाइयों ने मिलकर शादी की नियत से अगवा कर लिया। पुलिस ने भी उसकी बरामदगी के लिए दबाव बनाया। लेकिन बात नहीं बनी तो राज कसेरा, उसके भाई अंकित, मुन्ना, माता-पिता समेत पांच लोगों को नामजद किया है। क्योंकि नाबालिग को शादी की नियत से अगवा करना संगीन अपराध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here