26 और मरीज स्वस्थ्य, अब तक 45 हुए ठीक

0
3148

-छह और संक्रमित मरीजों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव
बक्सर खबर। आज गुरुवार को जिला प्रशासन ने नया स्वास्थ्य अपडेट जारी किया है। जिसमें कहा गया है। 26 लोगों को स्वस्थ्य पाया गया है। जिनकी दूसरी रिपोर्ट कल नेगेटिव आई थी। जिला प्रशासन के अनुसार अभी तक कुल 45 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वैसे आप पाठकों को पता होगा। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 56 थी।

अब 45 ठीक हो गए हैं तो शेष सक्रिय रोगियों की संख्या सिर्फ 11 बची है। प्रशासन का कहना है। इसमें से 6 लोगों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। आज उनका दूसरा सेंपल लिया गया है। अगर वे भी स्वस्थ्य पाए गए तो जिले में कुल 51 मरीज स्वस्थ्य हो जाएंगे। प्रशाासन ने कहा है, अब अगले चरण की तैयारी चल रही है। जिसमें प्रवासी लोगों की जांच होनी है। जो बाहर से यहां आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here