17 लोग मिले संक्रमित, सक्रिय रोगियों की संख्या 144

1
640

बक्सर खबर। आज जिले में कुल 17 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से नौ सदर अनुमंडल से एवं अन्य आठ डुमरांव अनुमंडल से संबंधित हैं। सूचना के अनुसार प्रशासन सर्वाधिक संक्रमित नावानगर प्रखंड के घुनसारी गांव से मिले हैं। जिनकी संख्या पांच है। अन्य जगहों से एक-दो करके पहचान में आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या 2979 हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2835 हो गई है। फिलहाल जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 144 है।

1 COMMENT

  1. बिहार सरकार का हेल्थ डिपार्टमेंट 202एक्टिव केस बता रहीं है।आप 144सक्रिय केस बता रहे हैं किसे सही माने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here