‌‌‌वीडियो : मरकज से जुड़े 13 की रिपोर्ट नहीं मिली, भेजे गए और 17

0
1147

बक्सर खबर। नया भोजपुर की मस्जिद में कुल तेरह लोग ऐसे मिले थे। जो बाहर से आए थे। इनमें 11 विदेशी और दो लोग मुंबई के हैं। की। इन सभी का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। लेकिन वह रिपोर्ट अभी तक अप्राप्त है। आज रविवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में डीडीसी अरविंद कुमार ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार और सत्रह लोगों का सैपल कोरोना जांच के लिए पटना गया है। उसकी रिपोर्ट भी आनी है।

वैसे आपको बता दें। अपने जिले में जो लोग विदेश से आए हैं। उन लोगों की जांच प्राथमिकता के आधार पर हो रही है। क्योंकि उनमें संक्रमण की संभावना ज्यादा है। लेकिन, राहत देने वाली खबर यह है कि किसी की रिपोर्ट पॉजेटिव नहीं आई है। सबसे पहले नौ लोगों का सैंपल गया था। उसके बाद तीस लोगों का। दोनों की रिपोर्ट आई जो नेगेटिव रही। आज जो डीडीसी ने कहा। वह आप यहां सुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here