60 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे साढ़े 12 लाख मतदाता

0
110

-चार विधानसभा क्षेत्र के 1844 केन्द्रों पर होगा 28 तारीख को मतदान
बक्सर खबर। बक्सर जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है। जिसमें 12 लाख 64 हजार 581 मतदाता वोट करेंगे। इसके लिए जिले में कुल 1844 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। आज मंगलवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ के लिए आवश्यक संसाधन के साथ रवाना कर दी गई हैं।

प्रशासनिक सूचना के अनुसार ब्रह्मपुर विधानसभा में सबसे अधिक 494 बूथ हैं। यहां से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 37 हजार 334 है। बक्सर विधानसभा में कुल 14 उम्मीदवार हैं। 418 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां 2 लाख 88 हजार 55 मतदाता हैं।

डुमरांव विधानसभा में उम्मीदवारों की संख्या 18 है। 462 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां के कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 15 हजार 976 है। वहीं राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 470 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 3 लाख 23 हजार 216 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक मतदान का समय है। सभी तैयारी पुरी कर ली गई हैं। सभी पार्टियों को अपने निर्धारित स्थल के रवाना कर दिया है।

पार्टियों को अपने निर्धारित स्थल के रवाना कर दिया है।
बक्सर खबर। चुनाव को संपन्न करने के लिए जितने बूथ उतनी पोलिंग पार्टियां। साथ ही 186 जगह से वेब कास्टिंग होगी। प्रशासन ने इस वर्ष 96 महिला बूथ बनाए हैं। 5 आदर्श मतदान केन्द्र बने हैं। इन पर नजर रखने के लिए 180 माइक्रो पर्यवेक्षक एवं 586 पीसीसीपी दल बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here