‌हत्या या कुछ और, ‌गांव के बाहर मिली किशोरी की लाश

0
1648

बक्सर खबर। बच्ची की उम्र लगभग 12-13 वर्ष रही होगी। पिछले सप्ताह वह अपने गांव से लापता हो गई थी। घर वालों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी थी। तब लापता का मामला दर्ज हुआ। आज बुधवार को उसकी लाश गांव से लगभग 300 मीटर दूर खेतों में मिली। सूचना पाकर पुलिस हैरान रह गई। वह बलुआं गांव पहुंची। लाश देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। क्योंकि शरीर में जगह-जगह कीड़े लग गए थे। उसकी हत्या की हुई है या मौत का कारण कुछ और है।

यह जानने के लिए मुफस्सिल के थानाध्यक्ष से संपर्क किया। उन्होंने कहा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। बच्ची लापता थी। लेकिन, अपने गांव के बधार में ही उसकी लाश का मिलना। शक पैदा कर रहा है। हम लोग जांच कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने पूछने पर बताया। वह गांव से सरकारी स्कूल में पांचवीं की छात्रा था। मानसिक रुप से वह कमजोर थी। ऐसी बच्ची की हत्या लोगों के गले नहीं उतर रही। हांलाकि पुलिस इसे हत्या भी नहीं मान रही। न ही उसका खंडन कर रही है। क्योंकि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here