‌‌‌ युवाओं की हुंकार : चेत ले प्रशासन और सरकार

0
470

सदर अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ शहर में निकली रैली
बक्सर खबर। सदर अस्पताल की लचर चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ आज शहर में युवाओं ने रैली निकाली। हुंकार रैली का नेतृत्व युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब चायना नहीं रण होगा। यहां के नेता, सरकार और प्रशासन बहरा हो चुका है। लेकिन, जनता जाग चुकी है। हम प्रशासन को बताना चाहते हैं। अगर शासन नहीं चेता तो हम हुंकार करना जानते हैं।

रैली का आयोजन किला मैदान से किया गया था। जो शहर की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारो। नहीं तो जनता आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। जैसे नारे लगाए गए। रैली में शहर के युवा, महिलाएं और बहुतायत संख्या में लोग शामिल हुए। सभी को रामजी सिंह ने धन्यावद देते हुए कहा। यह रैली किसी राजनीतिक दल की नहीं। बक्सर के लोगों की है। आप सबने साथ दिया इसके लिए धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here