स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के साथ मना स्थापना दिवस

0
260

बक्सर खबर : जिला स्थापना दिवस समारोह इस बार सादे ढंग से मना। बावजूद इसके इस बार प्रशासन ने दो अच्छी पहल की। सभी अधिकारी शहर के वार्डो में टोली बनाकर गए। उन लोगों ने स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया। इसके बाद किला मैदान में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। सुबह दस बजे इसका नजारा देखने लायक था। जो भी किला मैदान से गुजरा। मुफ्त बंट रहे पौधे लेने के लिए टूट पड़ा। झोले से लेकर, बाइक की डिक्की व रिक्शा से लेकर टैम्पों वाले। सभी पौधे ले भागे जा रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here