गड्ढ़े में गिरी बोलेरो, तीन की हालत गंभीर

0
731

बक्सर खबर : इटाढ़ी दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात तेज गति से जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। रात बारह बजे के लगभग हुए हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इनमें अभिषेक कुमार ग्राम विश्रामपुर, थाना इटाढ़ी, जीत नरायण ग्राम सुजातपुर थाना धनसोई व रविन्द्र उर्फ रवि कोइरपुरवा मुहल्ला, थाना बक्सर नगर सवार थे। तीनों की हालत नाजुक है। उन्हें रात के वक्त ही सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह युवक देर रात बारात से लौट रहे थे। बक्सर से तीनों विश्रामपुर गांव जा रहे थे। सड़क किनारे चाट में उतरी गाड़ी किसी पत्थर से टकरा गयी। जिसके कारण गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह घंस गया है। टक्कर कितनी जोरदार होगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here